Bokaro News: मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यक्ति को स्कूटी ने मारी टक्कर, घायल
बोकारो, अक्टूबर 15 -- Bokaro News: गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हजारी मोड़ स्थित काली मंदिर के समीप बुधवार सुबह इलेक्ट्रिक स्कूटी की टक्कर से मॉर्निंग वॉक कर रहे स्वांग निवासी विनोद कुमार नायक घायल हो गए। हादसे में उनके सिर में चोट लगी। स्थानीय जनों की मदद से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। बताया जाता है कि विनोद कुमार नायक सुबह टहल रहे थे, तभी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोप है कि स्कूटी पर तीन युवक सवार थे और उन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। हालांकि, स्कूटी सवारों की उम्र और दुर्घटना के कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। घटना की सूचना पर गोमिया थाना के एसआई बिरसा बारा जवानों संग पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी को कब्जे में लेकर जां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.