बोकारो, नवम्बर 15 -- Bokaro News: पेटरवार प्रखंड की चरगी पंचायत के सोना माता नगर लरबदार में आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में मेरुदारु की टीम ने परसडीह को 4-2 गोल से हराकर खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट में झामुमो केंद्रीय सदस्य चित्रगुप्त महतो मुख्य रूप से शामिल हुए। आयोजन समिति और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल में किक मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। साथ ही ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। विजेता मेरुदारु टीम को 25 किलोग्राम मुर्गा और उपविजेता परसडीह टीम को 18 किलोग्राम मुर्गा पुरस्कार स्वरूप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...