Bokaro News: मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य में हादसा, क्रेन से गिरकर चार मजदूर घायल
बोकारो, जुलाई 18 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। सेक्टर-12 थाना क्षेत्र स्थित बोकारो-रामगढ़ हाईवे के किनारे निर्माणाधीन बोकारो मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में शनिवार दोपहर एक हादसे में चार कामगार घायल हो गए। निर्माण कार्य के दौरान क्रेन से गिरने के कारण सभी मजदूर जख्मी हो गए, जिन्हें तत्काल पास के मेडिकेंट अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। घायलों में पुरुलिया निवासी 31 वर्षीय दीपक प्रमाणिक, मुर्शिदाबाद निवासी 39 वर्षीय अलीउल, 36 वर्षीय रजीबुल तथा पाकुड़ निवासी 19 वर्षीय शाहिदुल इस्लाम शामिल हैं। घटना के बाद निर्माण स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य में लगी कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधियों ने घटना पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.