Bokaro News: मृत किसान के परिवार को मिला 4 लाख मुआवजा
बोकारो, जुलाई 29 -- Bokaro News: प्रखंड के आद्रकुड़ी निवासी स्वर्गीय बुधन महतो की जंगली सुअर के हमले में हुई मौत के मामले में उनके आश्रित परिवार को Rs.4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक के प्रयास और वन विभाग के सहयोग से विधायक आवासीय कार्यालय में बुधन महतो की पत्नी चुनमुनि देवी को Rs.3.75 लाख का मुआवजा चेक सौंपा गया। इससे पूर्व उन्हें Rs.25 हजार की तात्कालिक सहायता राशि भी दी जा चुकी थी। इस अवसर पर विधायक उमाकांत रजक ने कहा कि किसी परिवार के मुखिया की असामयिक मृत्यु की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन सरकार का दायित्व है कि कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी रहे। उन्होंने बताया कि घटना के बाद उन्होंने अधिकारियों से लगातार संपर्क कर शीघ्र मुआवजा दिलाने का प्रयास किया था। मौके पर वन विभाग के अधिकारियों के अलावा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.