बोकारो, अगस्त 20 -- Bokaro News: बोकारो मृत कर्मचारी आश्रित संघ की साप्ताहिक बैठक टू टैंक गार्डन में हुई। बैठक की अध्यक्षता सनी देओल ने की, जबकि संचालन सकिल अहमद ने किया। बैठक में आश्रितों ने कहा कि बीएसएल की ओर से अप्रेंटिस के तहत आश्रित प्रशिक्षुओं ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इसके बावजूद सभी आश्रित प्रशिक्षु बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी आश्रित प्रशिक्षु प्रबंधन के मानकों के अनुरूप अपने कार्यक्षेत्र में कुशलता और दक्षता रखते हैं। इसके बावजूद बोकारो स्टील प्लांट से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले स्थानीय आश्रित युवाओं को बीएसएल में रोजगार का अवसर नहीं मिलना उनके साथ अन्याय है। आश्रितों ने आरोप लगाया कि बीएसएल प्रबंधन नियोजन देने के मामले में गंभीरता नहीं दिखा रहा है। नियोजन का अवसर नहीं मिलने से आश्रित प्रशि...