Bokaro News: मृत कर्मचारी आश्रितों ने की नियोजन प्रक्रिया शुरू करने की मांग
बोकारो, अक्टूबर 29 -- Bokaro News: बोकारो मृत कर्मचारी आश्रित संघ की साप्ताहिक बैठक बुधवार को टू टैंक गार्डेन में हुई। अध्यक्षता सनी देओल ने व संचालन शंभु कुमार ने किया। बैठक में लंबित नियोजन का मुद्दा उठाते हुए बीएसएल प्रबंधन से अविलंब पहल करने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में सेल-बोकारो इस्पात प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों और एनजेसीएस यूनियनों के साथ हुए समझौते के तहत अधिकांश आश्रितों को नियोजन दिया गया था। बाद में लिखित समझौते को दरकिनार कर उम्र सीमा का हवाला देते हुए शेष आश्रितों को रोजगार से वंचित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि तत्कालीन मुख्य महाप्रबंधक (एचआर) हरिमोहन झा की अध्यक्षता में शेष आश्रितों की सूची तैयार कर पैनल बनाया गया था। प्रबंधन ने उन्हें बीएसएल में नियोजित करने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन अब तक इस दिशा में ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.