बोकारो, नवम्बर 2 -- पुलिस कार्रवाई और मामले की जांच Bokaro News: नावाडीह, प्रतिनिधि। नावाडीह प्रखंड के पेंक (नारायणपुर) थाना अंतर्गत पेंक पंचायत के डुमरियाटांड़ में बीते शनिवार को पेड़ पर से एक ही साड़ी के फंदे से झूलते मिले आदिवासी समाज के एक युवक व विवाहिता का शव मामले में पुलिस कार्रवाई आगे बढ़ी। वहीं दोनों शवों की शिनाख्त पेंक (नारायणपुर) थाना क्षेत्र अंतर्गत ही पेंक पंचायत के धवैया गांव के महादेव मरांडी के अविवाहित पुत्र लालधन मरांडी के रूप में की गई थी। जबकि महिला की पहचान गणेश मरांडी की पत्नी के रूप में की गई। महिला का यहां पेंक (नारायणपुर) थाना क्षेत्र अंतर्गत ही रांगामाटी पंचायत के कोठी के नावाडीह कला में मायका है। जबकि ससुराल गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड अंतर्गत किनकिरो गांव है। बीते सोमवार को ही महिला अपने ससुराल से निकली थी। र...