बोकारो, सितम्बर 17 -- Bokaro News: बोकारो में बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश से शहर की रफ्तार थम गई। करीब एक घंटे की तेज बारिश के बाद शहर के प्रमुख व्यावसायिक स्थलों समेत कई मोहल्लों और सड़कों पर पानी भर गया। सिटी सेंटर सेक्टर चार और लक्ष्मी मार्केट में लंबे समय तक जलजमाव रहने से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हुई। दुकानदारों और ग्राहकों को भी पानी के बीच आने-जाने को मजबूर होना पड़ा। बोकारो जेनरल अस्पताल के मुख्य गेट के समीप पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। यही नहीं दुंदीबाग बजार में भारी बारिश के कारण गंदगी पसर गई। अगले दो दिनों में भारी बारिश की संभावना

जलजमाव की स्थिति शहर के कई संपर्क मार्गों पर भी बारिश का पानी जमा हो गया। नालियों के जरिए पानी की निकासी नहीं होने से सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बनी रही...