बोकारो, सितम्बर 26 -- Bokaro News: पेटरवार प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड के कोह पंचायत अंतर्गत बुढ़नगोड़ा गांव में पेटरवार ग्रामीण पोल्ट्री स्वावलंबी सहकारी समिति की 21वीं वार्षिक आमसभा आयोजित हुई। इसमें समिति से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।

संचालन और आय-व्यय विवरण अध्यक्ष सुषमा देवी ने समिति का वार्षिक आय-व्यय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 तक समिति से 873 महिलाएं जुड़कर मुर्गीपालन कर रही हैं। समिति का वार्षिक कारोबार 32.83 करोड़ रुपये रहा।

भविष्य के लक्ष्य अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले वर्षों में अधिक से अधिक ग्रामीण महिलाओं को समिति से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य है। समिति ग्रामीण गरीब, आदिवासी, दलित, अत्यंत पिछड़े और जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को मुर्गीपालन के माध्यम से आर्थिक रूप...