Bokaro News: मुख्य सड़क पर मवेशियों को खुला छोड़ने पर जुर्माना
बोकारो, अक्टूबर 7 -- Bokaro News: फुसरो, प्रतिनिधि। फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में मुख्य सड़क पर पशुओं के खुलेआम घूमने और जमावड़े के कारण लगने वाले जाम से निपटने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। फुसरो नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि अंचलाधिकारी और नगर परिषद की संयुक्त टीम द्वारा मुख्य मार्ग का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पाया गया कि प्रतिदिन शाम के समय सड़क पर पशुओं की मौजूदगी के चलते भीषण जाम लग जाता था, जिससे आम नागरिकों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। अधिकारी के अनुसार, झारखंड म्युनिसिपल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 4 से 5 पशुपालकों को चिह्नित किया गया और प्रत्येक से 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में लाउडस्पीकर/माइकिंग के जरिए पशुओं को खुले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.