बोकारो, अक्टूबर 11 -- लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की मांग Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर रविवार को बोकारो जिला सर्वोदय मंडल और बोकारो कर्मचारी पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर-4 स्थित गांधी चौक पर एक दिवसीय सत्याग्रह आयोजित किया गया। सत्याग्रह के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और लोकतंत्र की रक्षा की मांग उठाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वोदय मंडल के जिलाध्यक्ष अदीप कुमार ने की। जबकि संचालन जिला सचिव महावीर कुमार ने किया। सत्याग्रह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कथित वोट चोरी के मुद्दे पर देशभर में चल रहे आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के साथ उनकी गिरफ्तारी और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग भी उठाई। वक्ताओं ने आरोप लगाय...