बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: बोकारो वरीय संवाददाता। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर रोक लगाने और मतदाता सूची से हटाए गए नामों को दोबारा जोड़ने की मांग को लेकर एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) की बोकारो जिला कमेटी ने प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने चास चेकपोस्ट से जुलूस निकालकर डीसी कार्यालय के समक्ष विरोध सभा की। इसके बाद पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के समक्ष मांग पत्र सौंपा। सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला सचिव आरएस शर्मा ने एसआईआर प्रक्रिया और चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने अन्य चुनाव आयुक्तों से परामर्श और सहमति के बिना कई फैसले लिए, जिससे मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हुए हैं। उन्होंने एसआईआर को लोकतां...