Bokaro News: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लाभुको को बांटी गईं बकरा-बकरी
बोकारो, अक्टूबर 14 -- Bokaro News: कसमार स्थित पशुपालन विभाग के कार्यालय में बुधवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों के बीच बकरा-बकरी का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के जरूरतमंद और चयनित लाभुकों को योजना की पात्रता के आधार पर लाभान्वित किया गया। इस योजना के तहत लाभुकों को 75 प्रतिशत और 90 प्रतिशत तक के अनुदान पर पशुधन उपलब्ध कराया गया है, ताकि ग्रामीण इलाकों में आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके और स्वरोजगार को बढ़ावा मिले। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने लाभुकों को बकरे-बकरियों की सही देखरेख, टीकाकरण और उनके खान-पान से संबंधित जरूरी जानकारियां भी दीं। योजना का लाभ मिलने से स्थानीय लाभुकों में काफी उत्साह देखा गया। लोगों ने सरकार और पशुपालन विभाग के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इससे उन्हें अपनी आजीविका चलाने में काफी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.