Bokaro News: मुखिया द्वारा निजी मद से विद्यालय को सहयोग
बोकारो, सितम्बर 2 -- Bokaro News: दामोदा। चंद्रपुरा प्रखंड के दुग्दा पश्चिमी मुखिया रेणु देवी ने अपने निजी मद से राजकीयकृत उच्च विद्यालय दुग्दा में बुधवार को छात्र-छात्राओं के बीच डस्टबिन और झाड़ू का वितरण किया। अध्यक्षता विप्रस अध्यक्ष लखिन्दर नाग ने की। प्रधानाचार्य प्रदूत कुमार ने कहा कि स्थानीय मुखिया द्वारा यह पहल विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और विद्यालय परिसर को साफ-सुथरा बनाए रखना है। कांग्रेस पार्टी के चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष प्रभुदयाल सिंह, वार्ड सदस्य अख्तर अली, दीपा देवी, शकुंतला देवी व शर्मिला देवी समेत कई उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.