Bokaro News: मिथिला सांस्कृतिक परिषद ने महाकवि विद्यापति को अर्पित की पुष्पांजलि
बोकारो, अगस्त 20 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल परिसर में स्थापित महाकवि विद्यापति की भव्य प्रतिमा के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मिथिला सांस्कृतिक परिषद की ओर से पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया। समाज के गणमान्य एवं प्रबुद्धजनों तथा संस्था के पदाधिकारियों ने महाकवि की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान पूरा परिसर विद्यापति के अमर गीतों और जय मिथिला-जय मैथिली के उद्घोष से गुंजायमान रहा। परिषद के महासचिव नीरज चौधरी ने महाकवि विद्यापति को नमन करते हुए कार्यक्रम की उपादेयता पर प्रकाश डाला और आगंतुकों का स्वागत किया। परिषद के अध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी ने कहा मैथिली साहित्य के शिखर पुरुष और मैथिल कोकिल के नाम से विख्यात महाकवि विद्यापति केवल युगद्रष्टा कवि ही नहीं, बल्कि मिथिला की आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.