Bokaro News: मिथिला अकादमी स्कूल में हर्षोल्लास से मना कृष्ण जन्मोत्सव
बोकारो, सितम्बर 3 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में सजे-धजे नजर आए। उनकी आकर्षक रूप-सज्जा ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद बच्चों ने 'राधे गोविंद कृष्ण मुरारी' गीत पर युगल नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने अभिभावकों में उत्साह भर दिया। कार्यक्रम के अंत में नर्सरी, प्रेप और कक्षा प्रथम के बच्चों के लिए एकल रूप-सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। रंग-बिरंगे परिधानों और अपनी मीठी बोली में प्रस्तुति देते बच्चे बेहद आकर्षक लग रहे थे। यह भी पढ़ें- डीपीएस बोकारो में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम विद्यालय के प्राचार्य अमर प्रसाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.