Bokaro News: मिट्टी-मोम के साथ गाय के गोबर से बने दीयों की भी बाजार में बढ़ी मांग
बोकारो, अक्टूबर 29 -- Bokaro News: दीपावली के त्योहार को लेकर बाजार में इस बार दीयों की कई आकर्षक किस्में उपलब्ध हैं। मिट्टी और मोम से बने पारंपरिक दीयों के साथ गाय के गोबर से तैयार दीये भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। वहीं, इलेक्ट्रिक व प्लास्टिक के दीये भी बाजार में अपनी जगह बना रहे हैं। बदलते समय के साथ दीपावली की सजावट के तरीकों में विविधता देखने को मिल रही है। लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार दीयों की खरीदारी कर रहे हैं। शहर के घोंचा टोला की आदिवासी महिलाएं भी दीपावली के लिए गाय के गोबर से दीये तैयार कर रही हैं। महिलाएं छोटे आकार के सामान्य दीयों से लेकर आकर्षक सजावटी दीयों तक को अपने हाथों से बना रही हैं। इन दीयों को तैयार करने में उनकी मेहनत और रचनात्मकता दिखाई दे रही है। पारंपरिक तरीके से तैयार किए जा रहे इन दीयों के माध्यम से महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.