बोकारो, जुलाई 24 -- Bokaro News: रथयात्रा के दिन से चंद्रपुरा थाना मैदान स्थित मासीबाड़ी/गुंडिचा मंदिर में तथा बेरमो के जरीडीह बाजार व संडे बाजार स्थित मासीबाड़ी में स्वास्थ्य लाभ उठा रहे भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ शुक्रवार की देर शाम रथ पर सवार होकर अपने घर लौट गए। चंद्रपुरा में स्टेशन रोड श्री जगन्नाथ मंदिर लौट गए। यहां आयोजित बाहुड़ा/लौटती रथयात्रा में कई श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान के रथ को खींच कर मंदिर तक पहुंचाया। जय जगन्नाथ के नारे लगाए। इसके पूर्व मासीबाड़ी में विधि विधान के साथ उनकी पूजा अर्चना की गई तथा भोग लगाए गए। रथ पर सवार करने के पहले गुंडिचा मंदिर में सीटीपीएस के परियोजना प्रधान रामकुमार अनुभवी ने झाड़ू लगाकर छेरा पहारा किया। इसमें डीवीसी के अधिकारियों, पुजारी संतोष पांडा, कैलाश पांडा सहित मंदिर कमेटी...