बोकारो, अगस्त 24 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। मालती लक्सुरिया सिटी परिसर में सावन के पवित्र माह के अवसर पर बाल कांवर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें परिसर के 100 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कांवर यात्रा मालती परिसर से शुरू होकर गरगा नदी पहुंची। यहां बच्चों ने पवित्र जल कांवर में लिया और पैदल यात्रा करते हुए आकाशवाणी भवन के समीप स्थित शिव मंदिर पहुंचे। मंदिर में कांवर बमों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। कांवर यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र बाबा भोलेनाथ के जयघोष से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Dumka News: मारवाड़ी युवा मंच की पहल पर निकाली बाल कांवर यात्रा आयोजन को लेकर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। अभिभावकों ने भ...