Bokaro News: मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर के खिलाड़ियों का जूडो में शानदार प्रदर्शन
बोकारो, अक्टूबर 11 -- राज्य स्तरीय जूडो में बोकारो की उपलब्धि Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर एकेडमी के खिलाड़ियों ने कोडरमा जिले में आयोजित राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल नौ पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में चार स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक जीतकर एकेडमी का नाम रोशन किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर टीम ने सब-जूनियर वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच बोकारो के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, तकनीक और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए। इस सफलता के बाद एकेडमी के खिलाड़ियों में खुशी और उत्साह का माहौल है। एकेडमी के कोच सूरज कुमार ने कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.