बोकारो, अक्टूबर 21 -- Bokaro News: माराफारी थाना क्षेत्र में 17 अक्टूबर की रात हुए अमित शर्मा हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। हेडक्वार्टर डीएसपी पवन कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने मामले में 28 वर्षीय सूरज कुमार उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने नशे के लिए रुपये देने से इनकार करने पर तत्कालिक गुस्से में अमित शर्मा पर लोहे की रॉड से हमला किया और बाद में गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। डीएसपी पवन कुमार ने बुधवार को इंस्पेक्टर समेत एसआईटी की पूरी टीम के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सूरज कुमार कचरा डंप करने का काम करता है और नशे का आदी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की आपराधिक प्रवृत्ति रही है और माराफारी ...