बोकारो, सितम्बर 26 -- Bokaro News: बोकारो इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा के तहत माराफारी पुनर्वास पंचायत में व्यापक स्वच्छता अभियान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए इसे दैनिक जीवन के साथ सामुदायिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सीएसआर विभाग के अधिकारियों के अलावा माराफारी पुनर्वास पंचायत की ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी सहायिकाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं शामिल हुईं। अभियान के दौरान पंचायत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सफाई की गई और एकत्र कचरे के उचित निपटारे की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं के बीच कपड़े के थैलों का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: मराफारी पुनर्वास क्षेत्र में बी...