बोकारो, सितम्बर 2 -- Bokaro News: मारवाड़ी सम्मेलन बेरमो शाखा के द्वारा सम्मेलन के चिकित्सा शिविर प्रभारी-भवानी अग्रवाल की देख रेख में स्थानीय श्री अग्रसेन भवन फुसरो में 1 सितंबर को निःशुल्क होमयोपैथिक शिविर का आयोजन द्रौपदी देवी अग्रवाल की पुण्यस्मृति में उनके परिवारजनों के सौजन्य से किया गया। उद्घाटन महेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल व मयंक अग्रवाल के द्वारा डॉ यूके नाग को पुष्पगुच्छ देकर किया गया। वहीं सम्मेलन के अध्यक्ष छीतरमल अग्रवाल तथा मारवाड़ी भाया के अध्यक्ष सुरेंद्र गोयल द्वारा आयोजक परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया गया। सम्मेलन के महामंत्री कृष्ण कुमार चांडक ने बताया कि प्रत्येक महीने की पहली तारीख को शिविर लगती है। सम्मेलन के कोषाध्यक्ष चिरंजी लाल अग्रवाल, मारवाड़ी भाया के सचिव अमर चांडक, राजेंद्र अग्रवाल, सुशांत राईका, उमेश सिंह, ...