बोकारो, अगस्त 18 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। मारपीट और झगड़े को लेकर चास थाना क्षेत्र के प्रभात कॉलोनी निवासी रंजीत झा ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके भाई जीतू कुमार झा बोकारो प्लांट से काम कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सदाम बाउरी और सहिल ने मिलकर उनके भाई के साथ मारपीट की। घटना की सूचना मिलने पर रंजीत झा मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां दोनों ने उनके साथ गाली-गलौज की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से आवेदनकर्ता के परिवार में दहशत का माहौल है। रंजीत झा ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...