Bokaro News: माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को दी विदाई
बोकारो, जुलाई 5 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी जगन्नाथ लोहारा का स्थानांतरण गढ़वा होने के बाद कार्यालय पहुंचकर विदाई दी गई। झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बबलू कुमार दास ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पुष्प गुच्छ देकर व शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष ने इनके कार्यकाल को याद करते हुए कहा इनका कार्यकाल सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं के लिए स्वर्णिम काल रहा। जब भी हम लोग कोई भी समस्या को लेकर इनके पास आते थे सम्मान पूर्व हमारी समस्या को सुनते हुए समाधान करते थे। मौके पर भारत रजवार, संजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.