बोकारो, अक्टूबर 27 -- Bokaro News: अंगवाली। पेटरवार प्रखंड के अंगवाली के बंगलाभाषी स्वर्णवणिक परिवार के युवकों द्वारा यहां के श्रीहरि मंदिर प्रांगण में बीते रविवार की रात मां कोजागरी लखी माता की पूजा-अर्चना किए जाने के बाद सोमवार को दोपहर में हवन अनुष्ठान किया गया। इसके उपरांत संध्या को मां की प्रतिमा जलाशय में विसर्जित कर दी गई। पूजा के सारे अनुष्ठान आचार्य संतोष चटर्जी ने राजेश, संजय व आनंद चटर्जी के सहयोग से संपन्न किए। स्वर्णवणिक परिवार के युवकों के साथ इस बार छोटे बच्चे, बच्चियों ने पुरजोर सहभागिता निभाई। 12. मां लखी की प्रतिमा समक्ष हवन करते। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: मदगी में लखी पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन यह भी पढ़ें- Purnia News: बंगाली टोला में धूमधाम से शुरू हुई मां लक्ष्मी की पूजा, मेले में उमड रहे श्रद्धाल...