Bokaro News: मां मनसा देवी पूजा का भव्य शुभारंभ, पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू
बोकारो, अगस्त 31 -- Bokaro News: छोटानागपुर सांस्कृतिक महोत्सव समिति, मौजा हरला सेक्टर-2 द्वारा आयोजित मां मनसा देवी पूजा 2026 का रविवार को भव्य एवं विधिवत शुभारंभ हुआ। पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। समारोह में धनबाद लोकसभा सांसद ढुल्लू महतो ने विधिवत पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। वहीं बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजा-अर्चना के साथ माँ मनसा देवी का पट खोलकर पांच दिवसीय पूजा महोत्सव की शुरुआत की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मेले का उद्घाटन मंटू यादव ने किया। वहीं महाप्रसाद शेड का उद्घाटन सदानंद गोप एवं संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से किया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: चौड़ा गांव में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.