Bokaro News: मां अंबे की पूजा और आरती से बेरमो का वातावरण बना भक्तिमय
बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: शारदीय नवरात्र-दुर्गा पूजा के दूसरे दिन बेरमो कोयलांचल व विद्युत नगरी सहित फुसरो शहरी तथा नावाडीह, गोमिया व पेटरवार के गांवों के समस्त देवी मंडपों और पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रहचारिणी स्वरूप की पूजा-अर्चना भक्तों ने की। बेरमो अनुमंडल में लगभग 40-45 देवी मंदिरों में शारदीय नवरात्र-दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। इसके अलावा काफी श्रद्धालुओं के घरों में भी कलश स्थापित कर नवरात्र व्रत किया जा रहा है। इससे सुबह-शाम धूप, दीप व कपूर से माता रानी की आरती और दुर्गा सप्तशती के स्तोत्र के मंत्रोच्चार व घंटियों व शंख-ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो गया है। शाम में देवी मंडपों में आरती और दीप जलाने के लिए श्रद्धालु महिलाओं की भीड़ होने लगी है। वहीं दूसरी ओर दिन रात कारीगर पूजा पंडालों की साज-सज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.