बोकारो, अगस्त 13 -- Bokaro News: डीवीसी बीटीपीएस में कार्यरत सप्लाई मजदूरों ने संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में नौ सूत्री मांग को लेकर प्रतिष्ठान के अंदर परियोजना प्रमुख सुशील कुमार अरजरिया के कार्यालय के समीप धरना प्रदर्शन किया और घंटों तक मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे। तत्पश्चात परियोजना प्रमुख की पहल पर उनके कक्ष में संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों के साथ प्रबंधन की संपन्न वार्ता में परियोजना प्रमुख ने कहा कि सप्लाई मजदूरों से संबंधित प्राप्त नौ सूत्री मांग में सप्लाई मजदूरों को स्थाई कर्मचारियों के समान ऊर्जा भत्ता देने, प्री पेड स्मार्ट मीटर को पोस्ट पेड मीटर में परिवर्तित करने एवं सेवानिवृत्त सप्लाई मजदूरों के आवास का किराया सामान्य किराया से 60 गुणा दंडात्मक किराया ग्रेच्युटी की राशि से कटौती करने के नीतिगत मामले को मुख्यालय स्तर पर...