बोकारो, अक्टूबर 5 -- Bokaro News: उत्तरी विस्थापित क्षेत्र के महुआर गांव में स्थित दुर्गा मंदिर में विगत 200 वर्ष पूर्व से ही मां दुर्गा की पूजा धूमधाम से की जाती रही है। इस दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की खूबसूरत प्रतिमा स्थापित कर प्रत्येक वर्ष धूमधाम से पूजा की जाती है। जानकारी देते हुए राजा के उत्तराधिकारी कुंवर राजन सिंह ने बताया कि दूर दराज गांव से लोग यहां पर दुर्गा पूजा का दौरान मन्नत मांगने आते हैं। वर्तमान में भी कुंवर राजन सिंह की देख-रेख में ही गांव के लोगों के सहयोग से दुर्गा पूजा मनाया जाता है। उन्होंने बताया 11 अक्टूबर को इस मंदिर प्रांगण में मां दुर्गा का कलश स्थापना की जाएगी। इसके लिए गिरिडीह के पंडित गजानन अचार्य बांग्ला विधि विधान से मंत्र उच्चारण के बीच कलश स्थापना करेंगे। यहां पर प्रत्येक वर्ष बांग्ला विधि विधान से महा...