Bokaro News: महिला ने अस्पताल के बाहर दिया बच्चे को जन्म, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
बोकारो, अक्टूबर 23 -- Bokaro News: रेफरल अस्पताल जैनामोड़ से शुक्रवार को सदर अस्पताल के लिए रेफर की गई गर्भवती महिला ने अस्पताल परिसर से करीब 200 मीटर दूर बांधडीह उच्च विद्यालय के खेल मैदान में खुले आसमान के नीचे बच्चे को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दिए जाने का आरोप परिजनों ने लगाया है। घटना के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जच्चा-बच्चा को अस्पताल लाया, जहां दोनों का उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार, बालीडीह निवासी 30 वर्षीय बबीता कुमारी प्रसव के लिए रेफरल अस्पताल पहुंची थीं। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिजनों ने चिकित्सक और नर्सों से मदद की गुहार लगाई। बाद में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मानस झा ने महिला को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसी बीच एक बिचौल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.