Bokaro News: महिला की हत्या में प्रयुक्त तलवार बरामद
बोकारो, जुलाई 26 -- Bokaro News: चंद्रपुरा के राजाबेड़ा रेलवे हाल्ट बस्ती निवासी 52 वर्षीया सूरजी देवी की जिस हथियार/तलवार से हत्या की गई थी उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस के कठिन मेहनत के बाद रविवार को एक झाड़ी में उक्त तलवार टंगा हुआ मिला। गांव के ही दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर, रविवार को पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। चंद्रपुरा पुलिस हत्या के इस मामले में गहन छानबीन कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। बहुत जल्द हत्या का उद्वेदन कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सुरजी देवी शुक्रवार की शाम से लापता थी और शनिवार की दोपहर उसकी लाश बरामद की गई थी। उसके गर्दन, पीठ आदि में धारदार हथियार से वार किया गया था।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.