बोकारो, नवम्बर 27 -- Bokaro News: महिला काव्य मंच की बोकारो इकाई की मासिक काव्य गोष्ठी गुरुवार को साहित्यिक गरिमा के साथ आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश सचिव अर्चना अश्क मिश्रा ने की। मुख्य अतिथि ऋचा प्रियदर्शनी और विशिष्ट अतिथि डॉ. आशा पुष्प रहीं। स्वागत भाषण काजल भालोटिया ने दिया। जयंती सिंह की सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जबकि मंच संचालन करुणा कालिका ने किया। गोष्ठी में रेणुका सिन्हा, माला, ज्योति वर्मा, संगीता झा, अमृता शर्मा, शीला तिवारी, पद्मावती कोमल, सोनी कुमारी, नीलम झा सहित 21 कवयित्रियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। इस दौरान मुख्य अतिथि ऋचा प्रियदर्शनी का भावुक विदाई समारोह भी आयोजित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...