बोकारो, अक्टूबर 1 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पंचायतों में महिलाओं की सार्थक भागीदारी और समान अवसर सुनिश्चित करने को लेकर प्रदान संस्था की ओर से रांची में दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जेंडर रिस्पॉन्सिव पंचायत विषय पर आयोजित प्रशिक्षण में पेटरवार प्रखंड की अरजुवा, बुंडू, कोह, सदमाकला और ओरदाना पंचायतों के मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत सहायक, वीओ और सीएलएफ की दीदियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षण में अरजुवा की मुखिया उर्मिला देवी, ओरदाना की मुखिया इंद्रा देवी और बुंडू की मुखिया निहारिका सुकृति समेत विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि एवं सामुदायिक संस्थाओं की प्रतिनिधि शामिल हुईं। प्रशिक्षण में पंचायतों को महिलाओं के प्रति अधिक संवेदनशील और सहभागी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। प्रतिभागियों को बताया...