बोकारो, सितम्बर 28 -- Bokaro News: प्रखंड के सदर पंचायत बहुउद्देशीय भवन में सोमवार को नावाडीह आजीविका महिला संकुल संगठन का वार्षिक आमसभा सह वर्षगांठ का उद्घाटन प्रमुख पूनम देवी, जिप सदस्य फूलमती देवी, मुखिया किरण देवी आदि ने संयुक्त रूप से किया। प्रमुख ने कहा कि महिलाएं अब सखी मंडल से जुड़कर अपनी एकजुटता का परिचय दे रही हैं। अब महिलाएं अपने हुनर के अनुसार स्वारोजगार कर घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाते हुए गरीबी को हटाने का काम कर रही हैं। जिप सदस्य ने कहा कि अब गांव की महिलाएं भी हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। घर की चूल्हा चौकी से लेकर हवाई जहाज तक उड़ा रही हैं। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: महिलाएं स्वावलंबी बनेंगी तो मजबूत होगा पूरा परिवार:निरल पूर्ति महिलाएं अपनी शक्ति को पहचाने एवं आत्मनिर्भर बनें तथा दूसरी महिलाओं को भी प्रेरित ...