Bokaro News: महाराष्ट्र में प्रवासी मजदूर की मौत, शव पहुंचते ही मचा कोहराम
बोकारो, अक्टूबर 10 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के सदमा कला गांव निवासी प्रवासी मजदूर जितेंद्र कुमार (46) का शव शनिवार सुबह आठ बजे पैतृक घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी प्रमिला देवी और भाभी कुंती देवी रोते-रोते बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। परिजनों के विलाप से गांव में मातम छा गया। अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद शनिवार को बांगा गांव स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पेट दर्द से हुई मौत : जानकारी के अनुसार, जितेंद्र कुमार परिवार के भरण-पोषण के लिए महाराष्ट्र में काम कर रहे थे। वह श्री साई श्रीनिवास कंस्ट्रक्शन कंपनी में चालक के पद पर पिछले तीन वर्षों से कार्यरत थे। बताया जाता है कि आठ अक्टूबर को काम के दौरान उनके पेट में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। घटना क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.