Bokaro News: महापर्व छठ : खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत
बोकारो, नवम्बर 15 -- Bokaro News: लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को बोकारो में छठव्रतियों ने पूरे श्रद्धा और विधि-विधान के साथ खरना का अनुष्ठान किया। सुबह से ही घरों में छठ पूजा की तैयारियां चलती रहीं। छठव्रतियों ने दिनभर निर्जला उपवास रखा और संध्या समय स्नान कर भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की। इसके बाद मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से दूध और गुड़ से बनी खीर तैयार की गई। पूजा के दौरान भगवान सूर्य को खीर का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद छठव्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया। खरना अनुष्ठान संपन्न होने के साथ ही छठव्रतियों का 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत शुरू हो गया। अब रविवार को दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को छठव्रती विभिन्न घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.