बोकारो, अगस्त 20 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र के महतोबांध में आंशिक अतिक्रमण हटाए जाने के बाद एक बार फिर अतिक्रमण का मामला गहराने लगा है। आरोप है कि अतिक्रमण हटाए गए स्थानों पर दोबारा तार, चाहरदीवारी समेत अन्य संरचनाएं खड़ी की जा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तालाब की जल जमीन पर सरकारी भवन के अलावा कई निजी भवनों के निर्माण की भी शिकायत है। पूर्व में अंचल प्रशासन की ओर से 20 से अधिक लोगों को अतिक्रमण के संबंध में नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद दोबारा निर्माण शुरू होने से प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। यह भी पढ़ें- Ara News: मापी में 12 कब्जाधारी चिह्नित, अंचल प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई अतिक्रमण से शिवपुरी कॉलोनी में जलजमावमहतोबांध और शिवपुरी कॉलोनी के बड़े नाले में अतिक्रमण के कारण जलनिकासी प्र...