Bokaro News: महंगी खेती के बीच किसानों ने शुरू की धान रोपाई, अच्छी फसल की उम्मीद
बोकारो, जुलाई 29 -- Bokaro News: तुपकाडीह क्षेत्र के पांच पंचायतों तथा उत्तर विस्थापित क्षेत्र में किसानों ने खेतों की जुताई और तैयारी पूरी करने के बाद धान की रोपाई शुरू कर दी है। समय पर हुई बारिश से किसानों में बेहतर फसल उत्पादन की उम्मीद जगी है। किसान अच्छी पैदावार के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी धान की अच्छी उपज होने की संभावना है। हालांकि खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही है। बीज, खाद, जुताई, ट्रैक्टर, बैल और रोपाई के लिए मजदूरों पर पहले की तुलना में अधिक खर्च करना पड़ रहा है। इसके बावजूद किसान खेती से अपना नाता नहीं तोड़ना चाहते।
किसानों की परंपरा किसान धनीलाल मांझी, अन्दू महतो, फेकन मिश्रा, अम्बिका केवट, दिलीप महली और वकील सिंह ने बताया कि खेती केवल आजीविका ही नहीं, बल्कि उनकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.