Bokaro News: मल्हानटांड़ के पास सड़क से गुजर रहे ट्रक पर पेड़ की डाली गिरा
बोकारो, सितम्बर 23 -- Bokaro News: जैनामोड़-फुसरो मुख्य सड़क पर बुधवार सुबह मल्हानटांड़ के पास एक पुराना शीशम का पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया। पेड़ की एक भारी डाल सड़क से गुजर रहे ट्रक के पिछले हिस्से पर जा गिरी, जिससे ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, घटना में चालक बाल-बाल बच गया। पेड़ और डालियों के सड़क पर गिरने से कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। लोगों का कहना है कि यह पेड़ काफी पुराना था। इसी दौरान गुजर रहे ट्रक के पिछले हिस्से पर बडा सा डाली गिर गयी। जिससे ट्रक का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन चालक बाल - बाल बचे! घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना मिलने पर जरीडीह के सीओ प्रणव ऋतुराज टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जिसके बाद प्रशासन की ओर से सड़क पर गिरी पेड़ की डालियों को काटकर हटाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.