बोकारो, जुलाई 25 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के चांदो पंचायत अंतर्गत मरफारिया टोला के ग्रामीण इन दिनों जलजमाव की गंभीर समस्या से बेहद परेशान हैं। बरसात के मौसम में सड़क पर जमा पानी लोगों के घरों के भीतर प्रवेश कर रहा है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को कई बार आवेदन देकर गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है। सड़क पर समुचित जल निकासी (ड्रेनेज) की व्यवस्था न होने के कारण बारिश होते ही यह क्षेत्र तालाब में तब्दील हो जाता है। गंदे पानी का बहाव सीधे ग्रामीणों के आंगनों और कमरों तक पहुंच रहा है, जिससे संपत्ति के नुकसान के साथ-साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है। पूरी बरसात ग्रामीणों को इसी नारकीय स्थ...