Bokaro News: मनसा पूजा को लेकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
बोकारो, अगस्त 7 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-15 के पार्षद अमर स्वर्णकार ने मनसा पूजा के मद्देनजर व्यापक साफ-सफाई की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने नगर निगम के एएमसी संजीव कुमार को आवेदन सौंपा। आवेदन में वार्ड स्थित भोलूरबांध तालाब की विशेष सफाई कराने के साथ-साथ मोहल्लों की सड़कों और आसपास के क्षेत्रों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है। पार्षद ने कहा कि मनसा पूजा चास क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक पर्व है, जिसे श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाता है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए समय रहते सफाई व्यवस्था दुरुस्त करना आवश्यक है। उन्होंने निगम प्रशासन से पूजा शुरू होने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कराने की मांग की, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.