Bokaro News: मध्याह्न भोजन बंद रखने पर जिले के कुल 26 सरकारी स्कूलों को शोकॉज
बोकारो, अक्टूबर 29 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (पीएम पोषण) के तहत मध्याह्न भोजन बंद रखने के मामले में जिले के 26 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को शोकॉज किया गया है। जिला शिक्षा अधीक्षक-सह-अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी डॉ अतुल कुमार चौबे ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को 24 घंटे के भीतर मध्याह्न भोजन शुरू कर इसकी सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जारी आदेश के अनुसार, जिला शिक्षा अधीक्षक के पत्रांक के माध्यम से मध्याह्न भोजन का संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद संबंधित विद्यालयों में भोजन शुरू नहीं किया गया, जिसे उच्चाधिकारियों के आदेशों का उल्लंघन माना गया है। निर्देश में कहा गया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के तहत मध्याह्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.