बोकारो, जुलाई 17 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत जिले के शहरी क्षेत्रों में 18 जुलाई (शनिवार) और 20 जुलाई (सोमवार) को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- बीएलओ 18 व 20 को बूथ में बैठेंगे, गणना प्रपत्र लेंगे जमाविशेष शिविर का उद्देश्य जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य ऐसे मतदाताओं को सुविधा उपलब्ध कराना है, जिन्होंने अब तक गणना प्रपत्र प्राप्त या जमा नहीं किया है। जिला प्रशासन ने बताया कि चास नगर निगम और बोकारो स्टील सिटी क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित शिविर में जिन मतदाताओं को अब तक गणना प्रपत्र नहीं मिला है, वे वहां पहुंचकर प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं और उसे भरकर उसी दिन जमा भी क...