बोकारो, अगस्त 22 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। गोमिया विधानसभा क्षेत्र संख्या-34 के अंतर्गत पेटरवार प्रखंड के सभी 73 मतदान केंद्रों पर शनिवार को मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन कराने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। विशेष रूप से फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 भरने के लिए नए मतदाताओं में उत्साह देखा गया। यह भी पढ़ें- Jamtara News: एसआईआर को लेकर सभी बूथो पर अंतिम व दो दिवसीय विशेष शिविर आज सेमतदाता पंजीकरण के लिए उत्साह बुंडू और गागी पंचायत के चार मतदान केंद्रों की पड़ताल में बड़ी संख्या में ऐसे युवक-युवतियां पहुंचे, जिनकी आयु 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरी हो रही है। वहीं कई ऐसे मतदाता भी केंद्रों पर पहुंचे, जिनके परिवार के सदस्यों का नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों में दर्ज है। चारों केंद्रों पर कुल 20 फॉर्म-6 भरे गए।अधिकारी की जानकारी सहायक ...