बोकारो, जुलाई 24 -- Bokaro News: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर बुधवार को बीएलओ, बीएलए-टू एवं चुनाव पाठशाला की तीसरी बैठक आयोजित की गई। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए-2, बीएलओ तथा स्थानीय मतदाताओं की उपस्थिति में एएसडीडीएफ (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत, डुप्लीकेट एवं फर्जी) मतदाताओं की सूची का अवलोकन कराया गया।

बैठक के निर्णय सूची पर विचार-विमर्श के बाद उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अपनी सहमति प्रदान की। किसी भी मतदान केंद्र से सूची को लेकर कोई आपत्ति या असहमति दर्ज नहीं की गई। बैठक सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में संपन्न हुई।

बैठक की निगरानी उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर बैठक की कार्यवाही का निरीक्षण किया तथ...