Bokaro News: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर 65 मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए की बैठक, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
बोकारो, जुलाई 23 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 कार्यक्रम के तहत बुधवार को पेटरवार प्रखंड की 13 पंचायतों के 65 मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं बीएलए-2 की तृतीय बैठक तथा चुनाव पाठशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को अधिक पारदर्शी, त्रुटिरहित और गुणवत्तापूर्ण बनाना है। गोमिया विधानसभा क्षेत्र संख्या-34 के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता सुनील चंद्रा एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अशोक राम ने विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर बैठक एवं चुनाव पाठशाला की गतिविधियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ और बीएलए-2 के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.