Bokaro News: मजदूर प्रतिमा समक्ष अनशन करेंगे सेवानिवृत्त कर्मी
बोकारो, अक्टूबर 14 -- Bokaro News: बेरमो। एनसीओईए सीटू बीएंडके एरिया के क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार भोई ने कहा कि प्रबंधन की उपेक्षा पूर्ण रवैया के कारण कई सेवानिवृत्ति कर्मियों को अपने 11 दिनों के बकाया वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा है जिससे उन सेवानिवृत्ति कर्मियों में रोष व्याप्त है। कहा की वर्ष 2021 के बाद जब सैप लागू हुआ था उस वक्त फरवरी माह का 11 दिनों केवेतन का भुगतान कई कर्मियों का नहीं हो पाया था। खासमहल कोनार परियोजना में 22 सेवानिवृत्ति कामगारों का भुगतान आज भी लंबित है। यूनियन के बोकारो कोलियरी सचिव गणपत तांती, अविनाश पासवानख् सेवानिवृत कर्मी श्याम नारायण सतनामी, सलीम अंसारी, हरिहर प्रसाद, राथू छतरी, सलीम खान आदि ने कहा कि आगामी 26 अक्टूबर को करगली महाप्रबंधक कार्यालय में मजदूर प्रतिमा के समक्ष सेवानिवृत्त कर्मी अनशन पर बैठेंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.