बोकारो, सितम्बर 19 -- Bokaro News: सेल-बोकारो इस्पात संयंत्र के कोक-ओवन एवं कोक केमिकल्स विभाग स्थित सुदर्शन कैंटीन में क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ (किम्स) की ओर से ठेका मजदूरों की समस्याओं को लेकर बैठक हुई। बैठक में मजदूरों के मुद्दों पर आर-पार की लड़ाई का शंखनाद करने का निर्णय लिया गया। बैठक की शुरुआत दिवंगत धनंजय सिंह की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर की गई। संघ के महामंत्री सह एनजेसीएस सदस्य राजेंद्र सिंह ने कहा कि ठेका मजदूरों के प्रति प्रबंधन की उदासीनता अब बर्दाश्त की सीमा पार कर चुकी है। एक ओर मजदूर खून-पसीना बहाकर संयंत्र के उत्पादन में योगदान दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर टेंडर में लगातार मैनपावर कम कर छंटनी का रास्ता तैयार किया जा रहा है। इससे ठेका मजदूरों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है।

गंभीर चिंताएं उन्होंने कहा कि ...