Bokaro News: मकोली में सुअर की दुर्गंध से ग्रामीण परेशान
बोकारो, अगस्त 4 -- Bokaro News: चंद्रपुरा। चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के मकोली सेंट्रल कालोनी व आसपास सुअर के कारण वहां रहने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर कई लोग सुअर के मांस का कारोबार करते हैं। मांस काटने के पहले उसको जलाया जाता है। जिसके कारण इसकी बदबू चारों और फैलती है और इससे सभी को परेशानी होती है। आवासीय कालोनी में सुअरों के मंडराने से भी यहां के लोग परेशान हैं। स्थानीय जनों ने फुसरो नगर परिषद प्रशासन सहित स्थानीय प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.